May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-05-30 at 13.58.45

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2025। राउमावि आड़सर में 10वीं व 12वीं में श्रेष्ठ परिणाम हासिल करने वाली बालिकाओं का शुक्रवार को फुलमाला व साफा पहना कर सम्मान किया गया। कक्षा 12वीं की 92.80% कृष्णा शर्मा, 86.20% सीता स्वामी, 85% पूजा सोनी का सम्मान किया गया। वहीं कक्षा 10वीं की मोनिका भादू 97.83%, उषा स्वामी 97.67%, सरोज 85.50% का सम्मान किया गया। शाला में पदोन्नत होकर आज ही कार्यभार ग्रहण करने वाले पवनकुमार शर्मा का भी ग्रामीणों ने अभिनंदन किया। शर्मा ने विद्यालय के बच्चों को प्रतिभाशाली छात्राओं से प्रेरणा लेकर शिक्षण पर ध्यान देकर अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। समारोह में सरपंच प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी ने छात्राओं को बधाई देते हुए भविष्य में कड़ी मेहनत के मार्ग पर चलकर गांव का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। समारोह में वार्ड पंच दोलतराम, मनोज कुमार लखारा, गंगाधर शर्मा, मामराज थोरी, हनुमान जोशी, रामवतान स्वामी, खियांराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। ग्रामीणों ने तत्कालीन प्राचार्य किशोरसिंह व विद्यालय स्टाफ का श्रेष्ठ परिणाम के लिए आभार जताया। कार्यक्रम का मंच संचालन गोवर्धन डूडी ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकारी स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ परिणाम हासिल करने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान।