






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2024। एक युवक को उसके घर में घुसकर पीट पीटकर उसे बेहोश कर दिया व युवक को बीकानेर रेफर कर दिया। पीड़ित युवक ने थाने पहुंच कर भाई व एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बिग्गाबास निवासी लालचंद पुत्र कानाराम रेगर ने अपने भाई कुदंन पुत्र कानाराम रेगर व बाबूलाल पुत्र टीकूराम रेगर के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह 1 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे वह अपने घर में अपने पुत्र के साथ बाते कर रहा था। तभी दोनों आरोपी उसके घर में घुसे व उनके खिलाफ केस करवाने की हिम्मत कैसे हुई की बात कहते हुए मारपीट करने लगे। उसे पीटते हुए घर से बाहर सड़क पर ले आए। जहां से सामने दुकान से कुछ लोगों ने आकर उसे छुड़वाया तो दोनों वहां से चले गए। परिवादी को उपजिला अस्पताल से पीबीएम रेफर कर दिया जहां से ईलाज लेकर वह गुरूवार को लौटा और थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।




