






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2025। स्टेट हाइवे पर गांव ठुकरियासर के निकट स्थित टोल नाके पर आस पास के गांवो के ग्रामीणों से टोल वसूली के खिलाफ धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है। बुधवार दोपहर ग्रामीण यहां धरने पर बैठ गए है और सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने इस टोल चौकी को अवैध नाका बताया व आस पास के ग्रामीणों से टोल वसूलने का विरोध किया। ग्रामीण गांव ठुकरियासर, धीरदेसर पुरोहितान, लिखमादेसर, लालासर, सत्तासर, मोमासर, आड़सर, सूरजनसर, उदासर, लाखनसर, उदरासर, जालबसर, बीरमसर गांवो के छोटे वाहनों को टोल मुक्त करने की मांग कर रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिनि उपखंड मुख्यालय आने जाने वाले इन गांवो की छोटी गाड़ियों को टोल मुक्त करने व बड़ी गाड़ियों के लिए पूर्व में ली जा रही राशि 195 रूपए ही रखे जाए अन्यथा सभी गांवो के ग्रामीण मिलकर आंदोलन को तेज करेंगे।






