May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2025। हाइवे किनारे बने होटलों में सरेआम अवैध शराब बेचे जाने के आरोप अनेक जागरूक नागरिक लगा रहें है। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में लोग अवैध शराब को जिम्मेदार बताते हुए इन होटलों पर कार्रवाई की मांग भी कर रहें है। मंगलवार रात करीब 10 बजे नापासर थाना पुलिस ने जयपुर जोधपुर बाईपास रोड किनारे स्थित एक होटल पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया। एएसआई कविंद्र कुमार ने होटल पर कार्रवाई करते हुए बिग्गाबास निवासी रामकुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यहां से 85 पव्वे अवैध देशी शराब व 17 पव्वे अंग्रेजी शराब के जब्त किए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह को सौंप दी है।