May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2022। आज सुबह की पहली खबर क्षेत्र के लिए सकारात्मक खबर है कि क्षेत्र के तीन गांवो में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। श्रीडूंगरगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिल सकेगी व दूर दराज के सैंकड़ो ग्रामीणों को इलाज के लिए श्रीडूंगरगढ़ भागने से राहत मिलेगी। क्षेत्र के गांव आडसर, साधासर उप स्वास्थ्य केंद्रों को पीएचसी में क्रमोन्नत करने की घोषणा की है तथा गांव गुसांईसर बड़ा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट प्रत्युत्तर में 2022-23 के बजट में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 3 गांवों में पीएचसी खोलने की घोषणा को शामिल किया।विधायक गिरधारी लाल महिया के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है और वे एक दूसरे को बधाइयां देते हुए महिया का आभार व्यक्त कर रहे हैं।