May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2022। कस्बे के बिग्गाबास स्थित वार्ड 19 में 25 से 30 घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। वार्ड में गंदे पानी की जल सप्लाई की समस्या का समाधान विभाग में लगातार शिकायतों के बाद नागरिकों ने करवाया तो अब पेयजल आपूर्ति नहीं होने की समस्या खड़ी हो गई है। वार्डवासी आज जलदाय विभाग के कार्यालय पहुंचे और जलआपूर्ति करवाने की मांग की। वार्डवासियों ने बताया कि गंदे पानी की सप्लाई से परेशान हुए और उस पाईप को बंद कर दिया गया है और कई फुट नीचे दूसरी पाईप से लाइन से जोड़ दी गयी है जिससे कई घरों में चार दिन से पानी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वार्डवासियों ने बताया कि विभाग ने सुबह पांच बजे पानी देने की सूचना दी जिसके बाद सभी वार्डवासी सुबह 4.30 बजे उठकर पानी का इंतजार करते है परंतु पानी समय पर सप्लाई नहीं किया जा रहा है ऐसे में वार्डवासियों ने एईएन व जेईएन कार्यालय जाकर पेयजल आपूर्ति करने व समय पर करने की मांग की है। इस दौरान वार्ड के सत्यनारायण सोनी, चंपालाल झंवर, लक्ष्मीनारायण सुथार, हनुमान सोनी, गौरीशंकर सोनी, अभिषेक, संदीप, बद्रीनारायण, श्रीभगवान झंवर सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित रहें। एईएन बृजमोहन मूंड ने वार्डवासियों को समस्या का शीघ्र समाधान करने की बात कही तथा पेयजल आपूर्ति समय करवाने की बात कही है।