May 19, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2021। तहसील के गांव केऊ पुरानी में क्षेत्र के दो अलग अलग राजनीतिक वर्चस्व के गुटो के आपस मे भिड़ने के प्रकरण में एक ओर मुकदमा दर्ज हुवा है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गुरुवार रात हुए झगड़े में अब परस्पर मुकदमे दर्ज हो गए है। दूसरे पक्ष के 22 वर्षीय बीरबलसिंह पुत्र केशरसिंह ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि गुरुवार रात 8.30 बजे दुकान से घर जा रहा था और रास्ते मे रामकिशन सोनी व शंकरसिंह मिले। दोनों आरोपी नशे में थे व रास्ता रोक कर गालियां देने लगे व मोबाइल व जेब से 3500/- रुपए छीन लिए। उसने शोर किया तो ग्रामीणों ने उसे छुड़वाया तो आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागने लगे। भागते समय उनकी मोटरसाइकिल स्लिप हो गई जिससे वे शायद चोटिल हो गए। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी मोटरसाइकिल छोड़ कर भाग छुटे । पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसआई बीरबल राम को जांच सौंपी है। इससे पहले दूसरे पक्ष द्वारा दर्ज मुकदमे की जांच भी एएसआई बीरबलराम ढाका को ही दी गई थी।