






नन्हें मुन्नों ने सजाई रंगोलियां, दिया पर्यावरण संरक्षण व वोट देने का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में दीपक सजाओ और रंगोली सजाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रंगोली सजाकर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और वोट फॉर यूनिटी का संदेश दिया। दीपक सजाओ प्रतियोगिता में डिम्पी धनवानी व अक्शा बानो प्रथम रही वहीं सिया व सिमरन द्वितीय और दीपिका सिखवाल व हार्दिक कौशिक, मंशिका बाहेती तीसरे स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पूजा राजोतिया एंड जानवी कौशिक रही व यशवी गोथारिया एंड ग्रुप रहें। वहीं द्वितीय स्थान पर मर्यादा एंड ग्रुप व असावी एंड ग्रुप रहा और तृतीय स्थान पर चिरायु एंड ग्रुप, दिव्यांशी एंड ग्रुप व निधि एंड जारा ग्रुप रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. रजनीश कौशिक ने विजेताओं को बधाई देते हुए दीपोत्सव के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। हेमलता मोहता ने धनतेरस, छोटी दीपावली, बड़ी दीपावली, अन्नकूट, भाई दूज मनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

रंगोली और पोस्टर बनाकर दी मतदान करने की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में आज शत-प्रतिशत मतदान की प्रेरणा देते हुए युवतियों ने रंगोलियां सजाई व पोस्टर सजाए। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर छात्राओं ने भाग लिया। कार्यवाहक प्राचार्य विनोद सुथार ने मतदान की आवश्यकता और मतदाताओं का लोकतंत्र निर्माण में योगदान विषय संबंधी जानकारी दी। हिन्दी विभाग के राजेश कुमार मीणा ने विद्यार्थियों को शत प्रतिशत मतदान हेतु जागरूकता की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम प्रभारी मीनाक्षी स्वामी ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान हासिल करने वाली बालिकाओं को बधाई दी। निर्णायक के रुप में डॉ.राजेश सेवग, डॉ.श्याम सुंदर वर्मा, सुनील आचार्य, मुकेश जांगिड़, सुशील सुथार, मुकेश सैनी मौजूद रहें।

विद्यार्थियों ने निकाली रैली, किया मतदान का आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्वाचन आयोग की पहल पर आज गांव मोमासर के राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव की मुख्य गलियों में रैली निकाली व ग्रामीणों से जागरूकता के साथ मतदान जरूर करने का आह्वान किया। सहायक आचार्य पवन कुमार ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान को सबसे बड़ा अधिकार बताते हुए इसका प्रयोग जरूर करने की प्रेरणा दी। डॉक्टर कौशल्या कुमारी, डॉक्टर तृप्ति, रिनी शर्मा व डॉक्टर कुलदीप ने भी विद्यार्थियों को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दीपावली पर पर्यावरण प्रदूषण रहित त्योहार मनाने की बात कही। नोडल अधिकारी अमित कुमार ने स्टाफ व सभी विद्यार्थियों का आभार जताया व ईश्वर कुमार ने सभी को शुभकामनाएं दी।





