May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-11-08 at 19.36.09

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवम्बर 2023। क्षेत्र में चुनाव प्रचार तेज हो रहा है और बुधवार को कांग्रेस ने जहां आज दिन में अपनी ताकत दिखाई वहीं भाजपा द्वारा भी 10 से अधिक गांवों में सम्पर्क अभियान जारी रखा गया। इनके अतिरिक्त माकपा द्वारा गांवों में जनसम्पर्क किया गया। साथ ही बसपा भी जनसंपर्क में व्यस्त नजर आई। रालोपा भी चुनावों में अपना पूरजोर प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटी है एवं गुरूवार से गांवों में सम्पर्क करने नेता व कार्यकर्ता निकलेगें। निर्दलीय प्रत्याशी भी जोर पकड़ते नजर आ रहें है। पढ़ें चुनाव की आज की पूरी अपडेट खबर।
निर्दलीय प्रीति शर्मा ने शहीद को किया नमन, गांवो में जनसंपर्क कर मांगे वोट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा ने अपनी ताकत बढ़ाते हुए कई गांवो में पहुंचकर ग्रामीणों का समर्थन लिया और अनेक ग्रामीणों ने प्रीति का साथ देने का संकल्प किया। गांव बिग्गागास रामसरा में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी स्मारक पर नमन कर भारत माता के जयकारे लगाए। शर्मा की जनसंपर्क यात्रा आज क्षेत्र के गांव सातलेरा, बिग्गा, अमृतवासी पहुंचा और यहां संबोधित करते हुए प्रीति ने महिला शक्ति द्वारा विकास को समझने के उदाहरण देते हुए वोट मांगे। उनके साथ समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां, आशीष जाड़ीवाल, दिलीपसिंह राजपुरोहित, सोहन ओझा, लूणकरणसर के संपत बामनवाली, जिज्ञासु सिद्ध, धन्नेसिंह, बजरंग सिंह, आनंद सारस्वत, जस्सू सिंधी, गोपाल मोरवानी, मनीष शर्मा सहित अनेक समर्थक शामिल रहें।


माकपा कार्यकर्ताओं ने संभाली कमान, इन गांवों में किया सम्पर्क।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया के शोकाकुल होने की स्थिति में बुधवार को भी उनके सर्मथकों व कार्यकर्ताओं ने प्रचार की कमान संभाले रखी। सर्मथकों की टीम नौ गांवों में पहुंची। गांव जैतासर, तोलियासर, ठुकरियासर, धीरदेसर पुरोहितान, उदासर चारनाण, लाखनसर, आडसर, लालासर व सत्तासर में सम्पर्क सभाएं आयोजित की गई एवं विधायक के पांच सालों के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में रही शांति एवं विकास कार्यों को गिनवाया। इन सभाओं में उपप्रधान मालचंद नैण, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, पंचायत समिती सदस्य नथाराम रेवाड़, भंवरलाल बाना, पूर्व प्रधान भागूराम सहु, सरपंच भरतसिंह राठौड़, नंदलाल बिहाणी, सुनिल मलिक, किसान नेता श्यामसुदंर आर्य, मुखराम गोदारा, साबिर अली, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, नत्थूनाथ मंडा, इब्राहिम, मोडाराम तर्ड, केशूराम कस्वां, पूर्व सरपंच लेखराम गोदारा, रामकिशन तर्ड, संग्राम हुड्डा, उदाराम नायक पूर्व सरपंच, दानाराम भादू, आदुराम कस्वां, महावीर सिंह, रामरतन बुडीया, पेमाराम नायक, नारायण मेघवाल, मोहनलाल भादू, धर्माराम कूकणा, देवीसिंह भाटी, सीताराम गोदारा, चूननाथ सिद्ध, माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती, सोम शर्मा गौरव टाडा, मोहम्मद ताहिर, गोपी पुनियां सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


रालोपा के दौरे गुरूवार से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा गांवो मे जनसम्पर्क दौरे गुरूवार से शुरू होगें। प्रत्याशी विवेक माचरा ने बताया कि बुधवार को गांवों का रूटचार्ट फाईनल किया गया एवं गांवों में कार्यकर्ताओं को सभाओं की जिम्मेदारियां दी गई है। गुरूवार को 20 से अधिक गांवो में जनसम्पर्क सभाएं आयोजित की जाएगी।
बसपा का फोकस पिछड़े वर्ग पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी द्वारा पिछड़े वर्ग पर फोकस कर अपना प्रचार अभियान आगे बढ़ाया गया है। प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार मेघवाल ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र के गावं मोमासर, सत्तासर व लिखमादेसर में जनसम्पर्क किया गया। इस दौरान कमल बापेऊ, ओमप्रकाश लिखमादेसर, प्रकाश गांधी, डूंगर धानिया, चुन्नीलाल गांधी, मांगीलाल बारोटिया, एडवोकेट ओमप्रकाश बारोटिया आदि साथ रहे।

निर्दलीय ने शहर में मांगें वोट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्दलीय प्रत्याशी नारायण सुनार ने भी अपने परिजनों एवं सर्मथकों के साथ मौसूण प्लाजा मुख्य बाजार एवं पानी की टंकी के पास वार्ड 29 में वोट मांंगें।