May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की कुछ छोटी बड़ी खबरें पढें एक साथ एक नजर में और देखें सभी फोटो न्यूज एक्सप्रेस में।
शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की, दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनाणिया पहाड़ सोनियासर गोगलियान में शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग लेकर आज ग्रामीण ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचे व ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में 98 विद्यार्थी पंजीकृत है और मात्र 3 शिक्षक है जिससे शिक्षण सुचारू नहीं हो रहा है। स्कूल में 7 अध्यापकों के पद स्वीकृत है जिसमें चार पद रिक्त है। इन पदों पर विभाग द्वारा शीघ्र नियुक्ति की जावें इसी मांग को लेकर देदाराम, हेमाराम, सुल्तानाराम, ओमप्रकाश, नानूराम, मघाराम, सोहनराम, हजारीराम, मुकेश, नरसीराम, राजूनाथ सहित अनेक ग्रामीणों ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया है।


राउमावि धर्मास में किया पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि धर्मास में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा दी गई। सरपंच महावीर पारीक ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होकर पौधे लगाने व उनका पालन करने की बात कही। इस दौरान नारायण पारीक, मांगीलाल ज्याणी, राजू सिंह, रूपाराम, विकास सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।


एबीवीपी ने महाविद्यालय में लगाई हेल्प डेस्क।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के सदस्यों ने आज सरकारी महाविद्यालय में छात्र सहायता टेबल लगाई गई। नगर मंत्री योगेश पारीक ने बताया की परिषद सदस्यों ने इस हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्र-छात्राओं को एडमिशन में सहायता एवं अन्य कार्यों में सहायता दी गई। इस दौरान विजय सिंह, मोनिका राजपुरोहित, सुनील सारस्वत, योगेश सारस्वत, मनीष गिरी, गोविन्द सिद्ध, सीमा तावनियां, भवानी शर्मा मौजूद रहें।


एसएफआई ने लगाई हेल्प डेस्क।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय में छात्र संगठन एसएफआई ने आज छात्र सहायता टेबल लगाई। इस दौरान महाविद्यालय आने वाले छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया संबंधी जानकारी देकर सहायता की कई। इस दौरान विवेक लावा, गोपी पुनियां, दीपक मेघवाल, मुकेश भूवाल सहित अनेक छात्र सदस्य उपस्थित रहें।


झूलेलाल मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन, शामिल हुए श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सावन के तीसरे सोमवार को झूलेलाल मंदिर में रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रवि रिझवानी ने बताया कि पंडित पवन उपाध्याय व अनिल उपाध्याय ने अलसुबह व देर रात रूद्राभिषेक का पूजन विधि विधान से संपन्न करवाया। पुजन में नरेंद्र गुरनाणी, रवि रिझवानी, दिनेश धनवानी, चुन्नू खटनाणी ने सपरिवार पूजन में भाग लिया। बड़ी संख्या में सिंधी समाज सहित विभिन्न श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।