May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2024। हर कोने में गंदगी, जगह-जगह पीक थूके होने के दृश्य, टेबलों पर जमी धूल, महिनों तक किसी फाइल का नहीं मिलना, जैसी व्यवस्था देख कर ही कार्यालय के सरकारी होने का प्रमाण मिल जाता है। अब लग रहा है वे दिन लदने वाले है, बीकानेर जिले में आज शनिवार से चली परिवर्तन की बयार सोमवार से हर कार्यालय में नजर आने लगेगी। आज जब कहा जाता है महिलाओं ने अपनी रचनात्मकता के साथ कर्मशीलता का लोहा हर क्षेत्र में मनवाया है और वे अपने घर ही नहीं अपने बाहरी कार्यक्षेत्र में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। ये मानने वाले इस परिवर्तन को महसूस कर रहें है और इसकी सराहना भी कर रहें है। बता देवें फिलहाल बीकानेर जिले का प्रशासनिक व कानूनी कार्यभार महिला अधिकारियों के कंधे पर है। जिले में संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम अपने अपने कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में जिले के आम लोगों में प्रशासनिक क्षमता व कानून के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। पुलिस कर्मियों के खिलाफ की गई कार्रवाईयों ने आमजन में सुनवाई होने का विश्वास बढ़ाया वहीं संवेदनशीलता के साथ सीधे तौर पर आमजन के काम होने से प्रशासन के प्रति भी सकारात्मक माहौल नजर आ रहा है। इसके साथ ही अब सरकारी कार्यालयों को साफ सथुरा बनाने की कवायद भी प्रारंभ हो गई है।
संभागीय आयुक्त ने दिए आदेश, जिला कलेक्टर भी दोहरा रही बार-बार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखबारों या पोर्टल मीडिया में इन दिनों दोनों ही अधिकारियों के दौरे जहां से भी पढ़ने को मिले तो लोगों ने पाया कि वे सफाई को लेकर सख्त निर्देश देते नजर आई है। कोरोना ने साफ सफाई का महत्व तो बताया परंतु सरकारी दफ्तरों को सफाई का महत्व नहीं समझा पाया। वंदना सिंघवी ने साफ सफाई के निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में सफाई दीपावली के त्योहार पर घरों में की जाने वाली सफाई की भांति होनी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने प्रत्येक कार्यालय की फोटो व वीडियो भी भेजने के निर्देश दिए है। वंदना ने कहा कि औचक निरीक्षण में सफाई नहीं होने या कमी पाए जाने पर कार्यालयाध्यक्ष उत्तरदायी होंगे। सरकारी अवकाश के दिन कार्मिकों को आपसी सहयोग से रिकार्ड एंव सामान की छंटनी कर उसे व्यवस्थित रखने और बेकार के कबाड़ को निलाम करने के आदेश दिए गए है।
श्रीडूंगरगढ़ में आज कार्मिक नजर आए सफाई अभियान पर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हमारे श्रीडूंगरगढ़ का प्रशासिक भार उपखंड अधिकारी उमा मित्तल के हाथों में है। संभागीय आयुक्त की पहल पर उपखंड अधिकारी ने आज शनिवार को सभी दफ्तरों में कार्मिकों को साफ सफाई के निर्देश दिए व सभी दफ्तरों में बाबूजी आज काम पर लगे नजर आ रहें है। इसी आदेश के क्रम में उमा मित्तल ने पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, तहसीलदार, विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, कृषि विस्तार कार्यालय, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपकोष कार्यालय, श्रीडूंगरगढ़ थाना, बिजली विभाग के तीनों कार्यालय, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पीएचईडी विभाग, ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय, पशुपालन विभाग, आयुर्वेद चिकित्सा कार्यालय सहित अन्य सभी कार्यालय में सफाई का आदेश निकाला है। उमा मित्तल ने रिकॉर्ड व्यवस्थिकरण करने एवं सफाई की उत्तम व्यवस्था करने की बात कही है। 14 मार्च को आदेश निकाला गया और आज शनिवार को अधिकांश कार्यालयों में कार्य दिवस नहीं होने की दशा में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बीते कल ही मित्तल ने सरकारी अस्पताल में विशेष रूप से साफ सफाई के निर्देश दिए है। आप भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ देखें सभी फोटो और देखे बदल रहें सकारी दफ्तरों की परिपाटी को..

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसील कार्यालय की हो रही साफ सफाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीडब्ल्यूडी कार्यालय में हो रही साफ सफाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यालय में हो रहा रंग रोगन भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामाजिक कल्याण विभाग में हो रही सफाई।