






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2025। सरकार द्वारा स्कूटी योजना बंद करने के निर्णय के बाद हुए चौतरफा विरोध के बाद विभाग बैकफुट पर है। छात्र विरोध को देखते हुए, सोमवार को सत्र 2025-26 के लिए आवेदन लेने के लिए अधिसूचना जारी करते हुए कल 23 सितंबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक पोर्टल खोला जा रहा है। पोर्टल पर राजकीय/ निजी विद्यालय/महाविद्यालय/विश्वविद्यालय में अध्ययनत छात्र छात्राओं से विभिन्न योजनाओं में आवेदन लिए जाएंगे। सैनी ई-मित्र के पवन सैनी ने बताया कि 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है, वे विद्यार्थी मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति, देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहित राशि योजना, कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, बालिका बालिका दुरस्थ शिक्षा योजना, बोर्ड / विश्वविद्यालय में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण अनुसुचित जनजाति छात्राओं के आर्थिक सहायता, जनजाति छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता, विधवा /परित्यक्वा मुख्यमंत्री (बी.एड) संबंल योजना योजना, सहरिया जनजाति छात्र छात्राओं को शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदक छात्र को जनआधार, आधार कार्ड, जाति, मूलनिवास, बैंक पासबुक, आय प्रमाणपत्र, मोबाइल, ई-मेल, कॉलेज की फीस रसीद, 10 व 12वीं की मार्कशीट, फोटो और एसएसओ आईडी की जरूरत होगी। विदित रहें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के शिक्षाविदों ने भी विरोध जताया व श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने उसे प्रभावी ढंग से प्रकाशित कर सीएमओ तक पहुंचाया था।




