






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2025। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान मेधावी विद्यार्थियों के लिए लाखों रूपए की स्कॉलरशिप जीत कर हायर एज्युकेशन सरल करने का मौका लाया है। संस्थान के निदेशक श्यामसुदंर स्वामी ने बताया कि भारती स्कॉलरशिप एडमिशन टेस्ट (B-SAT) आयोजित किया जाता है। B-SAT-2025 परीक्षा का आयोजन विद्यालय प्रांगण में आगामी 18 मई को सुबह 11 बजे होगा। इस परीक्षा के माध्यम से क्षेत्र के नवप्रवेशी होनहार विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा के अनुसार स्कूल फीस में 90 प्रतिशत तक कि स्कालरशिप जीतने का मौका दिया जाएगा। इस स्कॉलरशिप टेस्ट में केवल 11वी या 12वीं के ही नहीं बल्कि कक्षा 3 से 12 तक में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी भाग ले सकते है। इच्छुक अभिभावक व विद्यार्थी इस टेस्ट में भाग लेने के लिए 7014444381 पर कॉल कर सकते है या नीचे दिए गए गूगल फॉर्म लिंक
https://forms.gle/g6iSQPxp3vdT6wsTA पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते है। साथ ही परीक्षा के दिन 18 मई रविवार को सुबह 10 बजे तक पहुंच कर मौके पर ही अपना पंजीयन भी करवा सकते है।
प्रशिक्षित फैक्लटी ही संस्थान की ताकत है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में सर्वाधिक मेरिट देने वाले स्कूल के विद्यार्थी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का नाम रोशन कर रहें है। निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि उच्च शिक्षित व प्रशिक्षित फैक्लटी ही संस्थान की ताकत है। जो विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर मेहनत करते है और इसी के दम पर संस्थान से निकलकर विद्यार्थी आईएएस, आरएएस, एसएससी, सेना, अर्धसैनिक बल, इंजीनियर, डॉक्टर बन चुके है। स्वामी ने बताया विद्यालय में शिक्षण का ऐसा अभिनव रूट बनाया गया है जिसमें प्रत्येक बच्चे पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बच्चों को जीवन में सफल बनाने, परिष्कृत नागरिक बनाने के प्रयासों के कारण ही आठवीं, दसवीं और पांचवी के परीक्षाओं में पास होने वाले विद्यार्थियों में आगामी उच्च कक्षाओं में प्रवेश के लिए भारती निकेतन ही पहली पसंद बन रहा है।



