






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में 25 दिसम्बर को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी देश के नागरिकों को व किसानों को सम्बोधित करेंगे। भाजपा ने इस आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपते पूरे बीकानेर जिले में प्रभारी नियुक्त किए है। ये प्रभारी श्रीडूंगरगढ़ में देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत व जिला मंत्री अगरसिंह राजपूत को कार्यक्रम की कमान सौंपी गई है। वहीं बीकानेर के लिए जिला महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध तथा प्रदेश कार्यसमिति किसान मोर्चा भंवरलाल ढाका, लूणकरणसर में विधायक सुमित गोदारा, जिला उपाध्यक्ष हनुमान वैद्य, नोखा में विधायक बिहारीलाल विश्नोई, जिला मंत्री श्याम पचांरिया, पांचू में बीकानेर देहात जिला प्रभारी काशीराम गोदारा, जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल नैण, कोलायत में पंचायत चुनाव प्रभारी श्याम सिंह हाडला, जिला मंत्री जुगल सिंह पड़िहार, बज्जू में जिला महामंत्री मोहनलाल ढाल, मीडिया प्रभारी बुधाराम गोदारा, खाजुवाला में पूर्व विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत विश्नोई, पूगल में जिला उपाध्यक्ष शिव प्रजापत और जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल को प्रभारी बनाया गया है। देहात जिलाध्यक्ष ने सभी प्रभारियों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों व किसानों को जोड़ने की बात कही है।



