






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2020। कस्बे के चारों बासों में आज सुबह 11 बजे से थार घर बिजली है के.? के स्वर गूंजते सुनाई पड़ रहें है और शहरवासी परेशान होते नजर आ रहें है। शहर में बाजार सहित चारों बासों में विभाग ने अघोषित बिजली कटौती की और नागरिकों ने इस पर नाराजगी जताई है। बाजार की दुकानों के अंदर अंधेरा छा गया वहीं घरों में भी बिना बिजली के काम काज ठप्प से हो गए। नागरिकों ने विभाग को जनहित में इस तरह की सूचना पूर्व में जारी करने की मांग की है। सिटी जेईएन मुकेश मालू ने टाइम्स को बताया कि श्रीडूंगरगढ़ जीएसएस में मेंटेनेंस कार्य के कारण शट डाउन लिया गया है। इस जीएसएस से जुड़े कालू बास, बिग्गा बास, मोमासर बास, आड़सर बास के कुछ हिस्से को छोड़ कर बिजली कटौती है और अभी थोड़ी ही देर में सप्लाई शुरू कर दी गई है।



