May 20, 2026
WhatsApp Image 2020-08-09 at 17.48.12

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गत चुनावों में मिली हार के बाद पार्टी लगातार क्षेत्र में संगठन मजबुती में जुटी हुई है। पहले श्रीडूंगरगढ़ के विधानसभा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत को देहात जिलाध्यक्ष बनाया गया एवं बाद में उनकी अनुशंषा पर ही मंडल अध्यक्ष भी मनोनीत किया गया है। इसी क्रम में रविवार को शहर मंडल की कार्यकारिणी गठीत करते हुए मांगीलाल राठी, देवकीदेवी स्वामी, पूजा मोदी, रीना देवी छापोला, तोलाराम कुकणा, संदीप कायल को शहर मंडल उपाध्यक्ष, महेश राजोतिया, प्रदीप जोशी, बजरंग सांसी को मंडल महामंत्री, कचंनदेवी, उषादेवी इंदौरिया, नंदू नाई, विकास वर्मा, कमला देवी नट, राजेश वाल्मिकी को मंडल मंत्री पद पर मनोनीत किया गया है। इन सभी की नियुक्तियां मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद अडावलिया ने प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के निर्देशों पर जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की अनुशंषा पर की गई है। पार्टी देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत द्वारा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र पर विशेष ध्यान देकर संगठन मजबुती के हर संभव प्रयास किए जा रहे है।