May 20, 2026
IMG-20200808-WA0062

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव कल्याणसर पुराना निवासी एक विवाहिता को उसके ससुराल बीकानेर के जामसर में दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और पीड़िता के समधी, उसकी ननद के ससुर ने उसके साथ गलत हरकतें करते हुए उसके साथ छेडछाड़ भी की। परेशान पीड़िता ने गत 10 जून को श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया था एवं पुलिस ने जांच में आरोपी समधी को दोषी माना है। थानाधिकारी वेदपाल श्योराण ने बताया कि आरोपी समधी कालू थाना क्षेत्र के गांव नक्कोदेसर निवासी मोडूराम मेघवाल के खिलाफ जांच में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं महिला के साथ छेडछाड करने, गलत हरकतें करने का दोषी पाया गया। इस पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।