






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2022। सोमवार को आचार्यश्री महाश्रमण जी क्षेत्र के गांव आडसर पहुंचेंगे और तेरापंथ समाज सहित ग्रामीण इसके लिए पुरजोर तैयारी में जुट गए है। गांव की गलियों की साफ सफाई की जा रहा है वहीं प्रवचन पांडाल भी सजाया जा रहा है। गांव में युगप्रधान आचार्यश्री के पधारने का उत्साह नजर आ रहा है और माहौल उत्सव का सा बन गया है। तेरापंथ सभा के मंत्री नरेन्द्र आरी ने बताया कि गरुवर के आगमन से तेरापंथ समाज के साथ पूरे गांव में हर्ष की लहर छा गई है। गांव के सभी प्रवासी बंधु व समाज के गणमान्य नागरिक गांव में पहुंच चुके है। व्यवस्था संबंधी सभी तैयारियों को पूर्ण किया जा रहा है तथा तेरापंथ सभा आड़सर, युवक परिषद, महिला मंडल, कन्या मंडल, किशोर मंडल के बेनर तले सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। गांव का बच्चा बच्चा गरुवर के स्वागत को आतुर है। सभा अध्यक्ष अजयराज छाजेड़, इंद्रचंद छाजेड़, अनिल तातेड़, अशोक तातेड़, नागराज तातेड़, नौरत्न बरड़िया, बाबूलाल छाजेड़, ओमप्रकाश शर्मा, हड़मान नाहर, चंदनमल बरड़िया, जवरीमल श्यामसुखा, कमल श्यामसुखा सहित अनेक ग्रामीण तैयारियों में जुटे है। यहां के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जा रही है।








