May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ से नई पीढ़ी अब खेलों में कैरियर बनाने की ओर ध्यान देने लगी है व लगातार आगे बढ़ रही है। कड़ी मेहनत से जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं क्षेत्र के खिलाड़ियों ने जिले में अपना दबदबा बनाया है और मैडल जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहें है। मंगलवार को बीकानेर के गुरू हनुमान व्यायाम शाला में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित 62वीं कुश्ती प्रतियोगिता के 41 किलो भार वर्ग में आड़सर बास निवासी अर्पित पुत्र कमल नाथोलिया ने फाइनल जीतकर गोल्ड अपने नाम किया। वहीं 38 किलो भार वर्ग में गांव बेनीसर निवासी विकास पुत्र भादूनाथ ने सिल्वर मैडल हासिल किया है। आर्दश विद्या मंदिर में 8वीं कक्षा के छात्र अर्पित को विद्यालय स्टॉफ ने बधाई दी। अर्पित और विकास के कोच मुकेश जांगिड़ व सिकेन्द्र सिंह ने दोनों को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर बेहतर खेल प्रदर्शन करने की प्ररेणा दी है।