






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2020। गांव कल्याणसर नया में 31 दिसम्बर की रात्रि शराब के नशे में लाठी से पीट पीट कर अपनी पत्नी की जान लेने वाले हत्यारे पति ओमप्रकाश मेघवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण की टीम ने 48 घंटो में सफलता हासिल करते हुए आरोपी को धर दबोचा। शिवराण ने बताया कि आरोपी घटना के बाद भाग छुटा था और रविवार को उसके अपने घर आने की सूचना मिली। इस पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बता देवें 28 वर्षीय मृतका विमला देवी के पिता कोटड़ी, बीकानेर निवासी भंवराराम मेघवाल ने अपने दामाद ओमप्रकाश के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। ओमप्रकाश पत्नी की मौत के बाद उसे कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गया था जिसे आज पकड़ लिया गया है। ओमप्रकाश को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।



