






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2021। कस्बे के धन्वंतरि हॉस्पिटल में नव वर्ष के प्रथम रविवार निःशुल्क परामर्श चिकित्सकीय शिविर प्रारंभ हुआ है। शिविर का आयोजन दोपहर 2 बजे तक होगा और बीपी व शुगर की जांचे निःशुल्क की जाएगी। शिविर में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. भरत चोपड़ा द्वारा ह्रदय रोग निदान, थाइराइड, लंबे समय से खांसी, चर्म रोग, शुगर, बी.पी. बढ़ना या घटना, अस्थमेटिक रोग निदान, मिर्गी दौरा इत्यादि रोगों के निदान हेतु सेवाएं उपलब्ध रहेगी। प्रशासक देवेंद्र पालीवाल ने बताया कि प्रत्येक रविवार मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के दिन शुगर, बी.पी. की जांच निःशुल्क रहेगी व अन्य जांचों पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। पालीवाल ने कहा कि अस्पताल में हर समय महिला रोग व प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. प्रणाली जैन, बच्चों की बीमारियों के लिए डॉ. गौरव दाधीच की सेवाएं भी उपलब्ध है।



