






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2022। जमीन के विवाद में आपस में झगड़ा कर रहें दो जनों को हेड कांस्टेबल आवड़दान ने पकड़ कर जेल पहुंचाया। आवड़दान ने बताया कि गांव बरजांगसर निवासी ओमप्रकाश तथा रामरतन आपस में झगड़ा कर रहें थे। दोनों को समझाईश का प्रयास किया गया परंतु नहीं माने तो गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को उपखंड मजिस्ट्रेड के सामने पेश कर 20-20 हजार के मुचलके के साथ पाबंद कर जमानत दी गई।



