May 20, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ मंडी में क्षेत्र के किसानों की मेहनत का फल मूंगफली के रूप में पहुंच रहा है। मूंगफली की ये बंपर आवक इन दिनों परवान पर है। मंडी परिसर के आस पास सड़क के दोनों और वाहनों की कतारें लगी दिन रात नजर आ रही है। इन दिनों मंडी किसानों से आबाद है परंतु बीदासर रोड पर दिन में कई बार लगने वाले लंबे जाम से किसान व आमजन बुरी तरह से परेशान भी है। मंगलवार को एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी नजर आई व उसके भीतर मरीज व उसके परिजन भी परेशान हुए। वे जाम में फंसे हुए लोगों से जल्दी निकाल देने का आग्रह करते रहें। जाम में फंसे लोगों ने बताया कि मंडी में इन दिनों होने वाली आवक से क्षेत्र में खुशहाली का संचार होता है और इन कुछ दिनों में भी बेपरवाह प्रशासन द्वारा यहां की व्यवस्था को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने बताया कि यहां ट्रेफिक पुलिस की नियुक्ति हो तो ट्रेफिक कंट्रोल होने से आम रास्ते पर आवागमन बाधित ना हो। वहीं मंडी के व्यापारी भी यातायात व्यवस्था की अव्यवस्था से अनेक परेशानियों का अनुभव करते है। यहां आस पास के दुकानदारों ने बताया कि एक ही दिन में कई कई बार लंबे जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में पुलिस द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए जिससे लोगों को परेशान ना होना पड़े।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों ने पुलिस द्वारा व्यवस्था किए जाने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वाहनों का आवागमन बुरी तरह हुआ बाधित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाम में फंसे लोगों ने प्रशासन की बेपरवाही पर जताई नाराजगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लंबे जाम में फंसे सैंकड़ो यात्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाम में फंसी एम्बुलेंस में परेशान हुए मरीज के परिजन भी।