






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2026। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंभाराम सिद्ध दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग से मुलाकात की। सिद्ध ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिलकर प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान देने पर आभार जताया व उन्हें श्रीदेव जसनाथजी अवतार से संबंधित पुस्तक भेंट की। इस दौरान बीकानेर व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हो रहें विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। वहीं मदन राठौड़ से संगठन को मजबूती देने के बारे में चर्चा हुई। राठौड़ ने भाजपा को मजबूत करने के लिए गांव गुवाड़ तक आम कार्यकर्ता को सक्रिय करने की प्रेरणा दी। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने संगठन को लोकतांत्रिक संगठन बताते हुए इसे आमजन की ताकत से मजबूत होने की बात कही। सिद्ध ने सभी का सम्मान करते हुए आभार जताया।






