May 20, 2026
0000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2025। ग्राम पंचायत टेऊ की इंदिरा कॉलोनी और ग्राम पंचायत दुलचासर में नायकों व वाल्मीकि बस्ती में लंबे समय से मोहल्लेवासी पीने के पानी की समस्या से जूझ रहें है। इन मोहल्लों में कम गहराई में खोदे गए नलकूपों में पानी का स्तर नीचे चले जाने की वजह से बंद पड़े हैं। मोहल्ले में विधायक कोटे से पानी के ट्रैक्टर व टैंकरों से पानी पहुंचाया जाता है। परंतु पानी आबादी के अनुरूप नहीं पहुंचता है। जिससे गरीब लोग टैंकर से पानी डलवाने में असमर्थ है और उनके पशुओं के लिए पानी पिलाने का संकट खड़ा हो गया है। भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा दलित शोषित महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र वाल्मीकि ने विधायक को पत्र देकर इन मोहल्लों में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए पानी की सुविधा करवाने की मांग की है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि पीने के पानी के लिए मोहल्लों में नया नलकूप बनाकर स्थाई समाधान करने व पानी की व्यवस्था कर मोहल्ले वासियों को भीषण गर्मी में राहत दी जाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पानी के लिए मोहल्लों में मची है आपाधापी, टैंकर पहुंचने पर लगती है लाइनें, पशुओं के लिए संकट, मांगी विधायक से राहत।