May 20, 2026
IMG-20230108-WA0105

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2023। चंदा मांगने आए तीन जनों द्वारा एक जने को पीट देने का मामला सामने आया है। 26 वर्षीय सांवरमल पुत्र सुरजाराम जाट निवासी जाखासर नया ने पुलिस ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया की मैं गांव की रोही में स्थित अपनी ढाणी में रहता हूं। शनिवार को गांव में बने मेरे भाई के घर आया तो इसी गांव के अमराराम व पुरखाराम पुत्र डूंगरराम, ओमप्रकाश पुत्र दानाराम जाट आए और पानी सप्लाई के लिए चंदा मांगने लगे। पार्थी ने जब गांव में घर नहीं होने की बात कहते हुए चंदे के रुपये देने से मना की तो आरोपियों ने उससे गाली गलौच करते हुए मारपीट की व एक हाथ तोड़ दिया। पार्थी ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।