






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2023। पिछड़े वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने के अनेक प्रयास क्षेत्र में हो रहें है और कल सामाजिक समरसता का माहौल कस्बे में नजर आया। क्षेत्र के उभरते युवा नेता व समाजसेवी बृजलाल तावनिया का बीते कल 7 जनवरी को जन्मदिन था। कस्बे के पिछड़े वर्ग के पार्षद प्रकाश वाल्मीकि, मघराज तेजी ने उनका जन्मदिन अपने घर मनाया। बालिका अनिल वाल्मीकि ने तावनिया के माथे पर तिलक कर मुहं मीठा करवाया। तावनिया ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में विभाजित करने का नहीं सम्मान से जोड़ने का भाव रहता है। पिछड़े वर्ग को समझदारी के साथ ऐसे लोगों के छुपे हित देखने व समझने चाहिए जो विलग राजनीति की बात करते है। इस दौरान पार्षद रामसिंह जागीरदार, कैलाश पालीवाल, दीपक हिन्दू, आनंद जोशी, विष्णु वाल्मीकि सहित वाल्मीकि समाज के अनेक युवा व बुजुर्ग मौजूद रहे और सभी ने तावनिया को शुभकामनाएं दी।





