May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवम्बर 2022। निकटवर्ती विधानसभा क्षेत्र सरदारशहर में आगामी 5 दिसम्बर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। यहां के दिग्गज विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद यह सीट खाली थी एवं अभी अभी यहां निर्वाचन की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा कर दी गई है। यहां अब उपचुनाव में विधयक पद के लिए आगामी 17 नवम्बर तक नामांकन किया जा सकेगा एवं 5 दिसम्बर को मतदान होगा। इसके बाद 8 दिसम्बर को मतगणना एवं परिणाम घोषित होगा। सरदारशहर क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ से एकदम सट कर होने एवं बड़ी संख्या में आपसी रिश्तेदारियां होने के कारण सरदारशहर में चुनाव के कारण श्रीडूंगरगढ़ में भी राजनैतिक सरगर्मियां तेज होगी। साथ ही यहां सरकारी खर्च पर चुनाव प्रचार सभाएं भी होने की संभावना है जैसे की सुजानगढ़ उपचुनाव की सभा श्रीडूंगरगढ़ बार्डर पर की गई थी। जो भी हो सरदारशहर में चुनाव की घोषणा से ही क्षेत्र में राजनैतिक हलचल शुरू हो गई है।