






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2024। गांव बाडेला में टॉवर पर चढ़ें किसनाराम को ऊपर बैठे 8 घंटे हो गए है। सुबह 8 बजे से वह ऊपर चढ़कर बैठा है और नीचे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। उसने सुबह से किसी के फोन नहीं उठाए व कुछ देर पहले ही फोन उठाकर पुलिसकर्मियों से बातचीत की है। किसनाराम ने ऊपर से कूद जाने की धमकी दी है। उसने कहा कि शाम 6 बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह टॉवर से नीचे छलांग लगा देगा। किसनाराम के बेटे सहित परिजन मौके पर मौजूद है। किसनाराम पुलिस से न्याय की मांग कर रहा है और मारपीट व जानलेवा हमले के आरोप में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। पुलिस एसआई बलवीरसिंह दल के साथ सुबह से मौके पर मौजूद है और कुछ देर पूर्व सीओ श्रीडूंगरगढ़ गोमाराम जाट व तहसीलदार राजवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए है।







