May 20, 2026
10-octttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2024। उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी की अगुवाई में कर्मचारियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि अर्पित की। चौधरी ने कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में शांति के लिए देश दुनिया में ही नहीं हमारे मनों में भी गांधी दर्शन की आवश्यकता है। जिस गति से जीवन तनावपूर्ण हो रहा है, बाहर भीतर कोलाहल बढ़ रहा है। ऐसे में शांति व सुकून के लिए गांधी दर्शन को आत्मसात किए जाने की जरूरत है। सभी ने दो मिनिट का मौन रखा व गांधीजी के निर्वाण दिवस को शहीद दिवस के रूप में मनाए जाने की चर्चा की। वक्ताओं ने देश की आजादी के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले महात्मा से राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा लेने की बात कही। यहां राजकुमार विश्नोई, रेंवत सिंह, श्रीगोपाल सुथार, भव्य कटारिया, मोहम्मद आरीफ भाटी, देवीलाल बाना, लीलाराम मीणा, ओमप्रकाश सारण, कैलाश भादू, प्रताप सिंह, विजय सिंह, मोहम्मद अमन उपस्थित रहें व सभी ने महात्मा के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में शहीद दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी को पुष्पाजंलि अर्पित की गई व दो मिनिट का मौन रखा गया। वैष्णवजन व रामधुन का गायन किया गया। प्राचार्य डॉ विजय कुमार ऐरी ने महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए योगदान के बारे में जानकारी देते हुए गांधीजी से सत्य व अहिंसा के पथ पर चलने की प्रेरणा ग्रहण करने की बात कही। कार्यक्रम में महावीरनाथ, अमित तंवर, भुवनेश कुमार, दलीप सिंह, विशाल कुमार सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय में मनाया शहीद दिवस, दी गांधीजी को श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी कार्यालय में मनाया शहीद दिवस, दी महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि।