May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-09-16 at 8.53.40 PM (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ में अपनी दुकान मंगल कर गांव स्थित घर लौट रहें एक युवक को उसके ही गांव के तीन जनों सहित अन्य जनों ने घेर कर जानलेवा हमला कर दिया। युवक से तीन लाख से अधिक रूपए छीन लिए व घायल युवक पीबीएम में भर्ती है। गांव लाखनसर निवासी 60 वर्षीय सुल्ताननाथ पुत्र रावतनाथ सिद्ध ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके पुत्र भागीरथनाथ की श्रीडूंगरगढ़ में पेस्टीसाईड की दुकान है। वह प्रतिदिन गांव से आना जाना करता है। रविवार को वह दुकान मंगल कर शाम करीब 6.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ से रवाना होकर सुरजनसर से उदासर के मध्य ताल के पास पहुंचा तो उसकी बाइक को वहां एक ब्रेजा कार व दो मोटरसाईकल सवारों ने रास्ता रोक कर घेर लिया। गाड़ी व बाइकों पर लाखनसर निवासी राजूनाथ व मूलनाथ पुत्र रावतनाथ तथा रामप्रताप पुत्र मूलनाथ, सहित बीकमसरा सरदारशहर निवासी गिरधारीनाथ व ओमनाथ पुत्र बीरबलनाथ, जोगलिया सुजानगढ़ निवासी रामनिवास पुत्र बजरंगनाथ, लिखमादेसर निवासी श्यामनाथ पुत्र मदननाथ सिद्ध व अन्य तीन चार जनों ने हाथों में कुल्हाड़ी व लोहे की रोड लेकर उसे जान से मारने की नियत से मारपीट की। परिवादी ने बताया कि उसके पुत्र भागीरथनाथ के हाथ पाव तोड़ दिए तथा उसके हाथ में पहना चांदी का कड़ा, बैग से 3 लाख 7 हजार नगदी, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज छीनकर ले गए। आरोपियों ने घायल को मरा समझकर परिवादी के घर के आगे फैंक कर चले गए। परिवादी उसे तुरंत श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने बीकानेर पीबीएम रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई इंद्रकुमार को दी है।