May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2025। क्षेत्र में 8 व 9 साल की मासूम बालिकाओं के साथ शर्मनाक हरकत व दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दो नाबालिग बालिकाओं के साथ शर्मनाक घटना सामने आई है। दोनों के अभिभावकों ने गांव सुरजनसर में एक मंदिर में पुजा करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। अभिभावक ने बताया कि उसकी बच्ची अपने ननिहाल गई थी जहां अपनी मौसी की बेटी बहन के साथ शौच के लिए बाहर गई थी। लौटते हुए उनके पांव में चप्पल नहीं थी और नई चप्पल देने के बहाने आरोपी उसे पास के होटल में ले गया। जहां उनके साथ बदसलूकी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक को सौंप दी गई है।