






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2020। क्षेत्र के जागरूक युवाओं ने दो अलग अलग मामलों में एक घायल गाय व एक घायल हिरण के प्राण बचाएं है। गौ सेवा एवं चिकित्सा मिशन संस्थान के अध्यक्ष व संयोजक अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शूरवीर मोदी ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि तोलियासर की मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बछड़ी गंभीर रूप से घायल हो गई है। मौके पर युवक नवरत्न ओम पुरोहित तोलियासर, रामप्रताप धोलिया, तोलियासर मंदिर के सफाई कर्मी लाभुराम, श्रवण गुसाईं जैतासर ने उस बछड़ी को संभाला व संस्थान की गौशाला में पहुंचाया। श्याम सुंदर नाई जैतासर ने बछड़ी का निशुल्क ईलाज किया। बछड़ी को संस्थान के सहयोग से नागौर गौ चिकित्सालय पहुंचाया गया। अशोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कहीं गौ वंश के दुर्घटना में घायल होने पर नागरिक उनसे 9602955468 पर संपर्क कर सूचना दे सकते है इससे वो गौवंश के प्राण बचाने में सहायक साबित होंगे।
ठुकरियासर में बचाएं घायल हिरण के प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर की उतरादी रोही में मंगलवार को कुत्तों ने एक हिरण का शिकार करने के लिए उसे घायल कर दिया व उसके प्राण लेने पर तुले थे। पास ही के खेत में कार्य कर रहें गणेश गोदारा ने मौके पर जाकर लाठी से कुत्तों को भगाया और हिरण को कुत्तों के चंगुल से बचाया। गांव के ही युवा बहादुर सिंह, रामरख, महावीर शर्मा, भवानी शर्मा की सहायता से हिरण को गांव लेकर आएं व वनविभाग को सूचना दी। विभाग की टीम घायल हिरण को श्रीडूंगरगढ़ ले आई और ईलाज प्रारम्भ कर दिया गया।





