May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2020। केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों को एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसान हित में बता रहें है वहीं किसान इन्हें वापस लेने की मांग पर लगातार अड़े हुए है। राजस्थान के किसान अनेक संगठनों के बैनर तले शाहजहांपुर में डेरा जमाएं हुए है। बड़ी संख्या में अखिल भारतीय किसान सभा की अगुवाई में कृषि बिलों के खिलाफ शाहजंहापुर में हाइवे पर डटे है और ये शीघ्र ही दिल्ली की ओर कूच करने की योजना बना रहें है। मौके पर बीकानेर जिले सहित चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, नागौर के किसान लगातार पहुंच रहें है। देर रात सभा के बीकानेर जिले के कार्यकर्ताओं ने जिले के किसानों से आंदोलन में पहुंचने के लिए पुकार की है व किसानों से केन्द्र सरकार के खिलाफ संघर्ष करने व किसान हितों में एकजुट होने का आव्हान कर रहें है। इस कड़कड़ाती ठंड में श्रीडूंगरगढ़ के किसानों का जत्था भी आंदोलन में भाग लेने पहुंचा है और कानूनों का पूरजोर विरोध कर रहें है। श्रीडूंगरगढ टाइम्स के पाठकों के लिए मंगलवार देर रात आंदोलन से लाइव रिपोर्टिंग की टाइम्स के गेस्ट रिपोर्टर मुकेश सिद्ध लिखमादेसर ने। आप भी देखें विशेष विडियो रिपोर्टिंग–