May 20, 2026
000000000

लेखिका भगवती पारीक को कल मिलेगा “स्वर धारा” प्रेरणा सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ महिला मंडल, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारीत्व का उत्सव समारोह का आयोजन शनिवार को मालू भवन में सुबह 9.30 बजे किया जाएगा। साध्वी संगीतश्री जी व डॉ साध्वी परमप्रभा जी के सान्निध्य में आयोजित समारोह में क्षेत्र की प्रख्यात लेखिका भगवती पारीक को “स्वर धारा” प्रेरणा सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा ने बताया कि समारोह के प्रायोजक जीतमल मनीष कुमार कोठारी निवासी चांदारून प्रवासी लुधियाना होंगे। वहीं मालू भवन में शनिवार को सुबह आयोजित समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल व श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी शामिल होंगी। मंडल मंत्री संगीता बोथरा सहित संयोजक मंजू बोथरा व सहसंयोजक अंबिका डागा द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है। वहीं अध्यक्ष डागा ने सभी जागरूक महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
सरला देवी व किशना राठी को आज दिया नारी सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मूंधड़ा मंदिर आड़सर बास में भारतीय सभ्यता व संस्कृति के जीवंत प्रतिमान आड़सर बास की बुजुर्ग महिला सरला देवी मूंधड़ा पत्नी हरिप्रसाद मूंधड़ा व किशनादेवी राठी को नारी सम्मान दिया गया है। कार्यक्रम में आड़सर बास सत्संग मंडली द्वारा दोनों महिलाओं को फूल माला पहना कर। शॉल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया। मंडली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अनेक महिलाओं ने भाग लिया व भजन कीर्तन कर खूब आंनद लिया। इस मौके पर किशनादेवी ने मंदिर में छप्पन भोग का प्रसाद भोग लगाया। मंडली की बबीता स्वामी ने बताया कि दोनों महिलाओं ने करीब 50 वर्षों निस्वार्थ भाव से मूंधड़ा मंदिर की सेवा में अपना योगदान दिया है। इनका सदव्यवहार व सेवाभाव नवपीढ़ी के लिए प्रेरणा ही नहीं एक मिसाल है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास सत्संग मंडली ने सरला देवी मूंधड़ा व किशनादेवी राठी का किया नारी सम्मान।