






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2025। मंगलवार को उपजिला अस्पताल में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पीबीएम से कैंसर जांच के लिए वैन भी शामिल होगी। प्रभारी डॉक्टर एसके बिहानी ने बताया कि लंबे समय से जिन लोगों को अल्सर हो या अन्य कोई कैंसर सम्बन्धी समस्या हो वे जरूर शिविर में पहुंच कर जांच करवाएं। उन्होंने कहा ये महिलाओं के लिए विशेष रूप से जांच व्यवस्था है। जिसमें स्तन कैंसर या बच्चेदानी के कैंसर की पहचान हो सकें सही समय पर उपचार शुरू हो सकें। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा जिसमें शुगर, बीपी, सीबीसी सहित मरीजों से सम्बंधित अन्य जांचे हो सकेगी। शिविर में उपजिला अस्पताल के सभी विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे व कैंसर जांच के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर बीकानेर से शामिल होंगे।



