






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2024। उज्जैन में सावन के दूसरे सोमवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगर भ्रमण सवारी निकाली गई। यहां बाबा को तोपों की सलामी दी गई और प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच बाबा ने नगर भ्रमण किया। श्रीडूंगरगढ़ से श्रद्धालु अरविंद स्वामी, अमित पारीक, अनमोल व्यास, रमेश सारस्वत व मनीष राव रविवार को उज्जैन पहुंचे। अमित ने बताया कि टोली ने गढ़कालिका मंदिर और महर्षि संदीपनी, क्षेत्रपाल श्रीबाबा काल भैरव, मंगलनाथ मंदिर में दर्शन किए। टोली ने सुबह 4 बजे से 6 बजे की महाकालेश्वर भस्म आरती के दर्शन किए तथा नगर भ्रमण सवारी के दर्शन किए। अरविंद ने बताया कि एमपी पुलिसर ने बेरिकेट लगाकर पूरी व्यवस्था संभालते हुए बाबा के सम्मान में तोपों की सलामी दी। पुलिस द्वारा बैंड पार्टी, घुड़सवार और ढोल ताशों से बाबा की अगवानी की गई। लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए व पुष्पवर्षा की। श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव और जय श्री महाकाल के जयकारों से उज्जैन गूंजायमान कर दिया। वहीं हल्की बूंदाबांदी से जैसे सावन के बादलों ने भी बाबा का जलाभिषेक किया। सवारी यात्रा के दर्शन करने के लिए नीचे दी लिंक पर क्लिक करें। इस दुर्लभ यात्रा का वीडियो क्षेत्रवासियों के लिए इस युवा टोली ने ही भेजा है। आप भी जरूर दर्शन करें महाकाल के:-





