






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ में खादी ग्रामोद्योग विकास समिति द्वारा स्वास्थ्यवर्द्धक व शुद्ध खाद्य तेल आमजन को उपलब्ध करवाने के लिए तेल घाणी प्रारंभ की है। ये जानकारी संस्था द्वारा राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ के मंत्री अनिल शर्मा को दी गई। शर्मा ने मंगलवार को खादी ग्रामोद्योग विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ पहुंच कर नवीन प्रारम्भ कार्य तेल घाणा एवं अन्य गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान शर्मा ने कहा कि खादी जगत द्वारा आमजन को उच्च गुणवत्ता की वस्तुए उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं उच्च गुणवत्ता मापदंडों के कारण खादी की राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के प्रयास भी किए जा रहें है। इस अवसर पर मंत्री ओ पी शर्मा, एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू, चांदराम चाहर, कानाराम तरड़, सुशील सेरडिया, श्याम सारण एवं संस्था के कर्मचारी भागसिंह, मंगलचन्द गोरा उपस्थित रहे ।




