






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवंबर 2024। देवउठनी एकादशी पर आज बाबा श्याम का जन्मोत्सव आज जन्मोत्सव है। श्याम भक्तों में जबरदस्त उत्साह छाया है। श्याम मंदिरों में श्रद्धा उमड़ रही है और श्रद्धालु गुलाब के फुल, फुलमालाएं, प्रसाद व केक लेकर धोक लगाने पहुंच रहें है। अलसुबह से मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है और बाबा के जयकारों से मंदिर गूंज रहें है। आड़सर बास में गोपाल गौशाला के पास स्थित प्रसिद्ध श्रीश्याम मंदिर में ताजा फुलों से बाबा का दरबार सजाया गया है। पूरे परिसर को फुलों, गुब्बारों व अनेक सजावटी सामानों से भव्य रूप में सजाया गया है। पुजारी भवानी पांडे ने बताया कि यहां रात 9 बजे से श्याम भक्तों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। मावे का केक बाबा को भोग लगाया जाएगा। वहीं घास मंडी से ऊपर स्थित श्याम धोरा मंदिर प्रांगण को भव्य रूप से सजाया गया है। यहां अलसुबह से भक्त दर्शन् करने पहुंच रहें है। यहां शाम सवा सात बजे से श्रीश्याम संकीर्तन का आयोजन होगा। कार्यक्रम में भजन गायक रामचंद्र राव व नेहा सारस्वत द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। वहीं घरों में भी श्याम पूजन व विशेष ज्योत आरती के आयोजन किए जा रहें है।








