May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में लगातार बढ़ रहे मच्छरों की संख्या एवं मच्छरों से जनित रोगों के प्रकोप को देखते हुए नगरपालिका द्वारा शहर की सड़कों पर फोगिंग करवाई जा रही है। एसआई कमल चांवरिया ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुसार फोगिंग शुरू करवा दी गई है। जिसमें फोग मशीन द्वारा पेट्रोल, डिजल एवं कैमिकल के मिश्रण का स्प्रे गलियों में, नालियों के पास किया जा रहा है। विदित रहे कि क्षेत्र में कई दिनों से यह मांग उठाई जा रही थी।