May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 25 दिसम्बर 2022। रविवार को आडसर बास स्थित भैँरूधोरा मंदिर प्रांगण में मंदिर व्यवस्था एवं आगामी विकास कार्यों, धार्मिक आयोजनों के लिए मंदिर समिति का नवगठन किया गया। इस मौके पर आयोजित मोहल्लेवासियों एवं श्रृद्धालुओं की बैठक में गत कार्यसमिति के कार्यों को अनुमोदित किया गया। इसके बाद गठित नवकार्यसमिति में सर्वसम्मति से भंवरलाल गहलोत को अध्यक्ष, बंशीलाल सुथार को उपाध्यक्ष, चांदरतन सेठिया को कोषाध्यक्ष, बनवारीलाल नाई को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया और पदाधिकारियों को कार्यसमिति सदस्यों का मनोनयन करने को कहा गया। बैठक में जगदीश प्रसाद गुर्जर, नीरनाथ सिद्ध, तुलसीराम सुथार, भागीरथ सुथार, श्याम सुथार, प्रह्लाद, बजरंग, कमलकुमार गुरनानी, विक्रमसिंह कोटडिया, महावीर प्रसाद जाट, भरत सुथार सहित कई वरिष्ठजन उपस्थित रहे। नव कार्यकारिणी सदस्यों को मंदिर की व्यवस्थाओं देखरेख संबंधी कार्य सौंपे गए और प्रसाद वितरण किया गया।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। मंदिर प्रांगण में मौजुद रहे श्रृद्धालू एवं मोहल्लेवासियों ने किया नवकार्यसमिति का गठन।