May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-05-19 at 20.02.58

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2024। भीषण गर्मी के माहौल में सैंकड़ो ग्रामीणों ने गर्मी के एहसास भुलाकर घंटों वीर तेजा का यशगान सुना। लिखमादेसर में वीर तेजा पाईप फैक्ट्री में बीती रात जबरदस्त प्रस्तुतियों के साथ तेजा जागरण संपन्न हुआ। तेजल लीलण सिंणगारी, तेजाजी को मंदिर खरनाल में, तेजल बणग्यो बिंद, तेजल थार राज.. सरीखे एक से बढ़कर एक तेजाजी भजनों व गीतों पर शानदार नृत्य के साथ कलाकारों ने जागरण में समां बांध दिया। देर रात तक महिलाएं व पुरूष जागरण में बैठे रहें और जयकारे लगाए। अनेक तेजा प्रेमी कलाकारों के साथ जमकर झूमे। जागरण के आयोजक सहीराम खिराजराम सहू परिवार ने विभिन्न व्यवस्थाएं संभालते हुए श्रद्धालुओं का मान मनुहार की। अलसुबह तेजाजी महाराज की आरती व प्रसाद वितरण के साथ जागरण पूर्ण हुआ। सहू परिवार के सदस्यों ने कलाकारों का सम्मान करते हुए सभी अतिथियों का आभार जताया। ध्यान रहें शानदार जागरण में कलाकारों की प्रस्तुतियां आप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव देख सकते है। बीती रात 19 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइव देखा है। मध्यरात्रि के बाद तक सैंकड़ो लोग लगातार लाइव से जुड़ें रहें और अपने घर ढाणी में बैठे लोगों ने जागरण का आनंद लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परंपरागत तेजा गायन की प्रस्तुति दी कलाकारों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कलाकारों ने दी मनोरंजक प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रसिद्ध कलाकारों ने बांधा समां, नृत्य के साथ गायन प्रस्तुति देकर खूब लगवाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कलाकारों के साथ युवा व बुजुर्ग भी भजनों पर झूमे।