May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2021। बीकानेर से तीसरी लहर की आहट सुनाई दे रही है और ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ में युवा बच्चे टीकाकरण के लिए बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभा रहे है। आज बीकानेर में एक साथ 105 पॉज़िटिव आए और आज अभी तक कुल 130 मरीज़ सामने आए है। श्रीडूंगरगढ़ में आज सेसोमू स्कूल में 100 से अधिक बच्चों ने टीकाकरण करवा एंटी कोरोना डोज का शतक लगाया। सेसोमू स्कूल में उत्साहपूर्ण टीकाकरण संपन्न हुआ और यहां सबसे पहले 17 वर्षीय बालिका सिमरन व प्रेरणा ने एक साथ टीका लगवाया। यहां 15 से 18 वर्षीय 100 अधिक बालक व बालिकाओं को कोवैक्सीन का पहला टीका लगाया गया। संस्था प्रधान मनोज कुमार अग्रवाल ने युवा बच्चों को टीकाकरण की प्ररेणा दी। अग्रवाल ने समझाया कि वैक्सीन लगवाना ही कोरोना से बचाव है। सभी बच्चों को 28 दिन के अंतराल के बाद दूसरी डोज दी जाएगी। इस दौरान कोरोना हेल्थ सहायक रूपा कुमारी, जीतेन्द्र कुमार, प्रयागराज, गणेशाराम ने वैक्सीनेशन में सहयोग किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी युवा विद्यार्थियों ने पहना मास्क और बनाए रखा डिस्टेंस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमू स्कूल के संस्था प्रधान मनोज कुमार अग्रवाल ने बच्चों को टीके के लिए प्रेरित किया।