May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-07-28 at 4.38.43 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2024। विधानसभा में बजट घोषणा में श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर सीधी सड़क मिलने से प्रसन्न ग्रामीणों ने रविवार को पूनरासर पहुंचे विधायक ताराचंद सारस्वत का सम्मान किया। ग्रामीणों ने गांव में ट्यूबवेलों की स्वीकृति, सरकारी स्कूलों में कमरे, स्मार्ट क्लास रूम, देहात में स्वीकृत अन्य सड़कें, जीएसएस निर्माण सहित अनेक स्वीकृत हुए कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया। बजरंगबली जन कल्याण विकास समिति ने बधाई पत्र देते हुए विधायक का आभार जताया।

पूनरासर मंडल की बैठक, विधायक ने जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत की अध्यक्षता में पूनरासर मंडल की बैठक संपन्न हुई। विधायक ने भाजपा की ताकत कार्यकर्ता को बताते हुए विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भाजपा पर भरोसा दिखाने के लिए जनता का आभार जताया। सारस्वत ने कहा कि कार्यकर्ता की लग्न और मेहनत ही है कि संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है। विधायक ने भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा देश को प्रगति पथ पर आगे बढ़ाने व आमजन के जीवन स्तर में सुधार का भरोसा दिलवाया। बैठक में भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाई ने गुसाई ने क्षेत्र के विकास के लिए विधानसभा में आवाज उठाने व सरकार से विकास करवाने के लिए विधायक का आभार जताया। मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह तंवर ने विधायक के कार्यों व प्रयासों की सराहना करते हुए मंडल कार्यकर्ताओं की ओर से उनका आभार जताया। वहीं बैठक का संचालन करते हुए मंडल महामंत्री जगदीश पारीक ने सभी ग्रामीणों की ओर से सारस्वत का अभिनंदन किया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य मोहन कुलड़िया, पार्षद जगदीश गुर्जर, महामंत्री मोहननाथ सिद्ध बेनीसर, आईटी सेल के पवन स्वामी, युवा मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणीयां, उत्तमनाथ सिद्ध, मुन्नी नाथ, मुरलीनाथ सिद्ध, ओंकार नाथ, नरेश सारस्वत, पवन इंदोरिया, रजनीकांत, भादरसिंह राजपुरा, रामदेवनाथ, बीरमनाथ, रामेश्वरनाथ, नत्थानाथ, लिछमननाथ, बलवीर सुन्दरनाथ, जगदीश, हरजीनाथ, नंदूनाथ, सीताराम सुथार, चुन नाथ, मल्लूनाथ, पदमाराम छींपा, माननाथ, आसुराम मेघवाल, हरिदास स्वामी, मनोज, गोरखनाथ, माणकचन्द, सुरेंद्र सिद्ध, खिराज नाथ, अमरागिरी, रुपनाथ, ईश्वर हुड्डा, हरिभक्त, सहीराम सारस्वत, ओमप्रकाश गोदारा, उम्मेदनाथ, नौरंगनाथ, सावंतनाथ, शंकरनाथ सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने जताया ग्रामीणों का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने विधायक काे साफा पहना कर सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने गांव के विकास के लिए रखी मांगे।