






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2021। 8 मार्च महिला दिवस पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की महिलाओं के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स और श्री करणी हेरिटेज द्वारा होने वाले विशेष आयोजन “RAINBOW” में “मिस श्रीडूंगरगढ़” और “मिसेज श्रीडूंगरगढ़” प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के गांवो से भी युवतियों व महिलाओं के आवेदन आ रहें है। कार्यक्रम में सीमित सीटें होने के कारण प्रवेश पास लेने का उत्साह भी नजर आ रहा है। बता देवें मिस श्रीडूंगरगढ़ व मिसेज श्रीडूंगरगढ़ में तीन राउंड होंगे व प्रथम राउंड के दो भाग होंगे जिसमें प्रथम भाग में राजस्थानी व दूसरे राउंड में इंडो वैस्टर्न आउटफिट में रैम्प वॉक होगा। प्रथम राउंड में क्वालीफाई करने वाली युवतियां व महिलाऐं दूसरे टेंलेड राउंड में पहुंच कर अपने सिंगिग, डासिंग, एक्टिंग का प्रदर्शन कर पाएंगी। दूसरे राउंड में क्वालिफाई करने वाली युवतियां व महिलाऐं तीसरे राउंड में पहुंचेगी। तीसरे राउंड में जजों द्वारा कंटेस्टेंट का आईक्यू लेवल टेस्ट लिया जाएगा और प्रथम स्थान पर आने वाली युवती व महिला को मिस व मिसेज श्रीडूंगरगढ़ का खिताब दिया जाएगा। प्रतियोगिता में द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली युवतियों व महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। दर्शकों में भी बेस्ट हेयरस्टाइल, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट ज्वैलरी, बेस्ट स्माइल के अवार्ड दिए जाएंगे। 11 से 4 बजे तक आयोजित होने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रुप डांस की प्रस्तुतियां भी दी जाएगी। कार्यक्रम में कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा जिसमें महिलाऐं व युवतियां भाग लेंगी। कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी युवतियों व महिलाओं को समारोह में नाश्ता भी करवाया जाएगा। प्रवेश पास से ही होगा और नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप आवेदन कर सकती है और ऑफलाइन पंजीयन के लिए डी.पी.क्लासेज, टी.एम.प्लाजा / श्रीकरणी शॉपिंग सेंटर, ट्रान्सफार्मर के सामने, राणी बाजार/ करणी कृपा ई-मित्र, जे.पी.ज्वैलर्स के सामने, घास मंडी में संपर्क कर अपना पंजीकरण नम्बर ले सकती है। प्रवेश केवल पंजीयन बाद मिलने वाले पास से ही होगा। आयोजन कि जानकारी के लिए जुड़ें रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से।https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeRN5q0G6fNsMH50CMXgSbkSiOKeXBHHiF30GYRAA0ZVkwBgQ/viewform?usp=sf_link




