






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2023। गांव बिग्गा के श्रीबिग्गाजी महाराज व बालाजी महाराज के मंदिर में आज रात भव्य जागरण का आयोजन होगा। जागरण के मंच पर राजस्थानी लोकनृत्य में शामिल मटकी नृत्य सहित भकति गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां होगी। सरपंच जसवीर सारण ने बताया कि जागरण में प्रसिद्ध गजेंद्र अजमेरा, हेमंत लांबा, खेमाराम धायल, मुकेश डांगी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। यहां नृन्य कलाकार ममता, निशा व छेला डांसर नृत्य प्रस्तुतियां देंगे। सुदंर झांकिया सजाई जाएगी और श्रीवीर बिग्गाजी सेवा समिति के स्वयंसेवक तैयारियों में जुटें गए व पांडाल व मंच सजावट की जा रही है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित आस पास के श्रद्धालु आयोजन में भाग लेंगे।






