May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2023। बिजली विभाग ने 220 जीएसएस से निकलने वाली 33 केवी बापेऊ व 33 केवी ऊपनी लाइन को शटडाउन किया है। विभाग के जेईएन राजेश रोशन ने जानकारी देते हुए बताया कि 33 केवी बापेऊ की बिजली लाइन में नए पोल लगाने सहित मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इससे ढीले तार ऊपर हो सकेंगे व बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकेगी। इससे गांव पुनंदलसर, सालासर व हेमासर गांव व रोही में अभी से शाम करीब 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित होगी।