






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसंबर 2023। कल मतगणना होनी है और आज कांग्रेसी नेता व बीकानेर पश्चिम से कांग्रेसी प्रत्याशी बीडी कल्ला आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे है। यहां उन्होनें पगला बाबा के दर्शन किए है और आशीर्वाद लिया। कल्ला ने ताल मैदान में विश्व के कल्याण के लिए आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय विष्णु महायज्ञ की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ताल मैदान में सज रही यज्ञशाला का निरीक्षण किया व आयोजन समिति से तैयारी संबंधी चर्चा भी की। इस दौरान गिरधर जोशी, दिनेश कल्ला, अमित व्यास उनके साथ रहें व महायज्ञ आयोजन के यज्ञाचार्य पंडित जयकिशन पुरोहित भी साथ रहें। आयोजन समिति के राजेन्द्र सोनी भी उपस्थित रहें।
13 से 21 दिसबंर तक होगा महायज्ञ का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ताल मैदान में विश्वव कल्याण के लिए 108 कुण्डीय विष्णु महायज्ञ का विशाल आयोजन आगामी 13 दिसंबर से 21 दिसंबर तक सपंन्न होगा। यहां बांस की दिव्य यज्ञशाला का निर्माण हो रहा है और उसमें उज्ज्वल मिट्टी भरवाने के साथ ही 108 हवन कुंड का निर्माण कार्य जारी है। अनेक श्रद्धालु जोर शोर से आयोजन की तैयारियों में जुटें है। श्रीश्री 108 मधुसुदन दास त्यागी गिरनारी पागल बाबा के सान्निध्य में आयोजित से महायज्ञ का बाबा के जीवन का 108वां आयोजन होगा। समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोई श्रद्धालु आयोजन में यज्ञ करने या अन्य कोई भी सेवा देने की इच्छा रखता हो तो वे 9411967164 या 9414148260 नबंर पर संपर्क कर सकते है। अन्यथा श्रद्धालु स्वर्णकार मंदिर ताल मैदान में जाकर पगला बाबा से भी मिलकर भी अपनी सेवा संबंधी अर्जी दे सकते है।





