August 29, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसम्बर 2023। क्षेत्र के गांव बिग्गा में एक निजी शिक्षक पर गांव के सरकारी स्कूल की छात्रा का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए एक ओर मामला दर्ज करवाया गया है। पीड़िता के पिता ने हाजिर थाना होकर पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीया नाबालिग पुत्री शुक्रवार शाम को स्कूल से घर नहीं आई। पता किया तो इसी गांव का निवासी निजी स्कूल का शिक्षक आरोपी भी गायब मिला। पीड़िता के पिता ने पूर्व में भी शिक्षक के खिलाफ बालिका को ट्यूशन के बहाने बुला कर छेड़छाड़ करने एवं दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। अब बालिका के पिता ने शिक्षक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड-कांस्टेबल भगवानाराम को दे दी है।