May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैडकांस्टेबल धमेन्द्र की अगुवाई में पुलिस दल ने मंगलवार कस्बे में बीएसएनएल टावर के पास ताश पत्ती पर जुआ खेलते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस टावर के पास पहुंची तो वहां रेलवे कॉलोनी निवासी शंकरलाल लुहार एवं कालुबास निवासी कैलाश लुहार ताश पत्ती पर जुआ खेल रहे थे। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया एवं मामला दर्ज किया गया है।